Breaking News

दीपावली पर्व के मद्देनजर इंदौर पुलिस की विशेष चेकिंग कार्बाइड गन प्रतिबंधित अवैध पटाखों की सूचना इंदौर पुलिस को इस नंबर पर दे 7049108283 ।

पत्रकार राजकुमार यादव

पुलिस अधिकारियों एवं थाना टीमों द्वारा क्षेत्र व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों किया सीधा संवाद..

पटाखों व प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण नहीं करने व इसकी सूचना पुलिस को देने की दी समझाइश।

कार्बाइड गन एवं प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के दुष्प्रभावों के प्रति किया जा रहा जागरूक।

पटाखा दुकानों की चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस पटाखों का विक्रय करते पाए जाने पर 02 दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर, करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पटाखे किए जप्त।

इंदौर। आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान नगरीय इंदौर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मनाने की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगरीय इंदौर के सभी जोन में पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण एवं सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बाजारों, संवेदनशील एवं हॉट स्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अवैध पटाखों तथा कार्बाइड गन जैसी प्रतिबंधित एवं खतरनाक सामग्री के अवैध विक्रय, उपयोग एवं भंडारण की जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत कल दिनांक 03.11.26 को पुलिस अधिकारियों एवं थाना टीमों द्वारा भ्रमण के दौरान वेल्डिंग शॉप, फल भंडारण केंद्रों, फल विक्रेताओं, हार्डवेयर एवं केमिकल की दुकानों पर पहुंचकर संचालकों से सीधा संवाद किया गया । उन्हें कार्बाइड के उपयोग एवं प्रतिबंध के संबंध में समझाइश देते हुए बताया जा रहा है कि कार्बाइड गन का उपयोग अत्यंत खतरनाक है, जिससे आंखों एवं शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। फल पकाने में भी कार्बाइड का उपयोग प्रतिबंधित है। व्यापारियों को बच्चों को कार्बाइड उपलब्ध नहीं कराने तथा इसके अवैध क्रय-विक्रय एवं भंडारण से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। सभी व्यापारी बंधुओं द्वारा पुलिस को सहयोग एवं नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।

जनजागरूकता के तहत पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया, इसी के तहत थाना बाणगंगा के नंदबाग एवं कुशवाहा नगर क्षेत्र में विभिन्न पटाखा दुकानों की चेकिंग के दौरान 02 दुकानों पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का विक्रय किया जाना पाया गया। पुलिस द्वारा दोनों दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पटाखे जप्त किए गए है।

पुलिस द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान रहवासियों के साथ मोहल्ला मीटिंग आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की जा रही है।

इंदौर पुलिस की आमजन एवं व्यापारियों से अपील है कि—

बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का विक्रय एवं भंडारण न करें।

कार्बाइड गन जैसी प्रतिबंधित एवं जानलेवा सामग्री का उपयोग, निर्माण एवं विक्रय न करें।

फलों को पकाने के लिए प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग न करें तथा बच्चों को इससे दूर रखें। कहीं भी अवैध पटाखों कार्बाइड गन का विक्रय , भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल डायल 112, संबंधित पुलिस थाने अथवा इंदौर पुलिस की क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचना दें।

इंदौर पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इंदौर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

About adminraj

Check Also

आगामी त्योहारों को देखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर का आदतन अपराधियों पर कड़ा प्रहार 5 शातिर बदमाशों पर कड़ी पाबंदियां 9 बदमाशों को किया जिले से बाहर

राजकुमार यादव 9827017454इंदौर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us