RtvBharat राजकुमार यादव, यह वही फिल्म है जो फरवरी 2026 में यादव जी की लव स्टोरी के नाम से रिलीज़ होने वाली थी लेकिन यादव समाज ने साफ चेतावनी दी थी कि वे इस फिल्म को इस टाइटल के साथ किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे.
इस मामले में उतरप्रदेश के संभल में FIR भी दर्ज कराई गई थी, जिसमें फिल्म के निर्माता निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल थे. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया था
अब इस फिल्म का टाइटल बदलकर लव स्टोरी अभिमन्यु की के नाम से रिलीज हुई है
आज प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में अभिनेता विशाल मोहन ने पत्रकारों से फिल्म के रिलीज के बारे में अपने विचार साझा किया
इंदौर की धरती से निकलकर मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे विशाल मोहन आज अभिनय, मॉडलिंग और रचनात्मकता के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।
विशाल मोहन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में कदम बढ़ाए।
विशाल मोहन की पहचान को आगे बढ़ाने वाली परियोजनाओं में ‘लव स्टोरी – अभिमन्यु की’ का उल्लेख किया जा रहा है।
मोहन का लक्ष्य अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करना और दर्शकों के दिलों तक पहुंचना है।
Rtv Bharat Social Media Network Rtv Bharat Social Media Network