Breaking News

इंदौर, बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर बवाल : युवक ने की पंप कर्मचारी से मारपीट, तोड़ा दांत चले जमकर लात घुसे।

इंदौर के लकी पेट्रोल पंप चंदन नगर में हेलमेट को लेकर विवाद हो गया।

बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल देने की बात पर आरोपी युवक प्रदीप ने पंप कर्मचारी रवि सूर्यवंशी के साथ मारपीट की।

फिलहाल पुलिस ने पंप कर्मचारी की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है।

इंदौर में कलेक्टर के आदेश का पालन तमाम पेट्रोल पंप पर किया जा रहा है जो नहीं कर रहा है उस पर कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी के तहत बगैर हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे लोग विवाद भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसे ही एक ताजा मामले में वाहन चालक ने मारपीट कर कर्मचारी का दांत तक तोड़ दिया।

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us