Breaking News

गंभीर व कर्तव्यनिष्ठ रहने वाले पुलिस कर्मियों के बीच भी चली, हंसी की फुलझड़ियां।

इंदौर पुलिस द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में प्रख्यात हास्य कवि श्री शंभू शिखर एवं डीजीपी श्री पवन जैन ने अपनी काव्य लहरियों से पूरा माहौल को कर दिया, खुशनुमा एवं भाव विहोर ।

अनोखा मंज़र जब पुलिसकर्मीगण एक ओर हंसी के फुव्वारों के भवसागर में डुबकियां लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर वर्तमान परिदृश्य में उपजी विभिन्न परिस्थियों के भावनात्मक व्यंग पर अपने अंतर्मन में उठ रहीं भावनाओं से दो चार हो रहे थे। अवसर था आजादी के अमृत महोत्सव एवं पुलिस शहीद स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये आयोजित कवि सम्मेलन का, जो कि आज दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को शाम को रविन्द्र नाट्य गृह इन्दौर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि की भूमिका में देश के प्रख्यात हास्य कवि व ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलंेज के प्रतिभागी श्री शम्भू शिखर एवं पुलिस महानिदेशक होम गार्ड मध्य प्रदेश श्री पवन जैन ने अपनी उपस्थिति से इन्दौर पुलिस द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को सुशोभित किया।

इस दौरान पुलिस परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। 

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us