Breaking News

कर्फ्यू में ढील चाहती है जनता और दुकानदार  मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू नहीं खुलेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा चिंता की स्थिति खत्म नहीं हुई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम 7:00 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए स्पष्ट कर दिया कि मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में और जिले के किसी भी शहर में कोरोना कर्फ्यू नहीं खुलेगा।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में दिखाई दे रही है परंतु चिंता की स्थिति खत्म नहीं हुई है।

संक्रमण कभी भी बढ़ सकता है। इसे पूरी तरह से नियंत्रण में करने के लिए कर्फ्यू का लागू रहना जरूरी है।

उम्मीद की जा रही थी कि जिन 7 जिलों में संक्रमण की दर 5% से कम है, वहां कर्फ्यू खत्म कर दिया जाएगा। परंतु मुख्यमंत्री के नए बयान के बाद यह उम्मीद खत्म हो गई। 

कर्फ्यू में ढील चाहती है जनता और दुकानदार 

पिछले करीब 1 महीने से मध्य प्रदेश की जनता कोरोना कर्फ्यू का पालन कर रही है लेकिन अब परेशानियां बढ़ने लगी है।

केवल दूध और सब्जी से काम नहीं चलता। बाजार का खुलना जरूरी है। जनता चाहती है कि निर्धारित शर्तों के साथ सप्ताह में 1 दिन के लिए या किसी भी प्रकार से जैसा सरकार उचित समझें, कर्फ्यू में ढील दी जानी चाहिए।

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us