Breaking News

प्लाज़्मा के रेट निर्धारित, संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने हास्पिटल संचालकों की बैठक लेकर किया दर का ऐलान।

अलग-अलग अस्पतालों में प्लाज़्मा के अलग-अलग रेट निर्धारित होने से मरीज़ों के परिजनों को हो रही दिक़्क़त पर प्रशासन ने दखल दिया है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के सभी प्रमुख निजी हास्पिटल संचालकों की बैठक बुलायी और इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बैठक के बाद बताया कि प्लाज़्मा थैरेपी में प्राइवेट हास्पिटल अब 11, हज़ार रुपये से अधिक की राशि नहीं ले सकेंगे। पहले 15 हजार से 25 हज़ार रुपये तक लिये किए जाते थे। संभागायुक्त ने बताया है कि निर्धारित दर इंदौर संभाग के सभी ज़िलों के लिए लागू रहेगी।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us