Breaking News

मध्य प्रदेश के इस जिले में 30 मई तक लॉकडाउन, क्या दूसरे जिलों में बढ़ेगा कोरोना कर्फ्यू ?

शहडोल: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से शहडोल जिले में 30 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में शहडोल कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं. इस दौरान जिले में सिर्फ आवश्यक सेवाओं पर छूट रहेगी. नियमों का पालन कराया जा सके, इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है.

शहडोल में लगे लॉकडाउन से एक सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा. क्योंकि सख्ती के बावजूद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अभी प्रदेश में सिर्फ 17 मई तक ही लॉकडाउन लगाया गया है. हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से इस पर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

वहीं, जिले में इस दौरान शादी-विवाह आदि कार्यक्रम भी प्रतिबंधित रहेंगे. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जिले में संक्रमण रोकने के लिए गांव स्तर पर भी कमेटियां बनाईं जाएंगी. इस दौरान ये कमेटी गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखेगी.

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us