Breaking News

इंदौर : सियागंज आगामी आदेश तक बंद

इंदौर : सियागंज आगामी आदेश तक बंद

सियागंज और उसके आसपास के बाजारों में कोरोना कफ्र्यू में छूट की अवधि के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए आज जिला प्रशासन नेे सियागंज को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश दे दिए।

एडीएम पवन जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सियागंज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।

इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती भी की थी कि और कुछ दुकानें सील करने की कार्रवाई भी की थी, लेकिन बाद में फिर दुकानों पर भीड़ बढ़ती गई।

इसको देखते हुए आज सुबह कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों को सियागंज का दौरा करने के लिए भेजा था।

वहां से अधिकारियों ने कलेक्टर को जो रिपोर्ट दी, उसके बाद सियागंज को बंद करने के आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिए।

श्री जैन ने कहा कि सियागंज एसोसिएशन ने तीन दिन बंद और तीन दिन चालू रखने का स्वनिर्णय भी लिया था, लेकिन उसका पालन भी कहीं नहीं देखा गया।

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us