Breaking News

इंदौर में मरीजों के इलाज के लिए आगे आए तमाम संगठन, 25 दिन में जुटाए 18 करोड़ रु.

इंदौर: कोरोना की दूसरी लहर के बीच सिर्फ 25 दिनों के अंदर तमाम सामाजिक संगठनों ने करीब 18 करोड़ रुपए जुटाए और वे अब उसे लोगों के इलाज पर खर्च कर रहे हैं. राधास्वामी सत्संग ब्यास में बनाए गए अस्थाई कोविड अस्पताल के लिए 30 संस्थाओं और 270 लोगों ने 7.5 करोड़ रुपए की राशि दी. इसमें से 4 करोड़ रुपए महज दो दिन में जुटा लिए गए.

इस रकम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें, सेवा वाहन और एम्बुलेंस जुटाई गई हैं. इसके साथ ही मेडिकल उपकरण बैंक बनाए गए हैं, जहां से जरूरत पड़ने पर लोगों को घर पर ही फ्री सेवा दी जा रही है.


ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क, सैनिटाइजर और दवाइयों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. यहां कम दरों पर सीटी स्कैन समेत तमाम जांचें करवाने और जरूरतमंदों को खाना मुहैया करवाने जैसी तमाम सेवाएं दी जा रही हैं. कोविड सेंटर पर दो ऑक्सीजन प्लांट बनाए जा रहे हैं.

आपको बता दें कि इन दिनों अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों को लेकर मारामारी चल रही है. इसको देखते हुए तमाम समाजसेवी संस्थाओं और युवाओं ने मोर्चा संभाला और अब कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए यहां काफी अच्छी सेवाएं दी जा रही हैं.

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us