Breaking News

इंदौर: बिना परीक्षा दिए पास होंगे 10वीं के छात्र / छात्रायें इस तरह तैयार होगा फाइनल रिजल्ट।

भोपाल: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 10वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी.

इन छात्रों का फाइनल रिजल्ट सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा. यह फैसला सोमवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बैठक में लिया गया. 

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.

उसे देखते हुए छात्रों की जिंदगी को संकट में नहीं डाला जा सकता है. इसलिए इस बार 10वीं के छात्रों का फाइनल रिजल्ट सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा. 

वहीं, बैठक में अभी 12वीं की परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी या फिर ऑफलाइन मोड में इसको लेकर संशय बना हुआ है.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 12वीं की परीक्षाएं एक मई से आयोजित की जानी थीं. लेकिन बढ़ते कोरना वायरस संक्रमण की वजह से इस परीक्षा को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है. अब यह परीक्षा जून के पहले सप्ताह से आयोजित की जा सकती है

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us